गोस्सनर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) व 'ए-स्क्वायर्ड' की ओर से सोमवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार क्षमता और रोजगारपरक दक्षताओं को बढ़ावा देना है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रवीण शर्मा विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स के विभिन्न आयामों की जानकारी दे रहे हैं। इसमें समूह चर्चा, साक्षात्कार, सार्वजनिक वक्तव्य, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। शैक्षणिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के लिए सकारात्मक दृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.