रांची, जुलाई 21 -- रांची। गोस्सनर कॉलेज के स्नातक भू-विज्ञान में 2026-30 में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। विभागाध्यक्ष प्रो अमरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विद्यार्थी universities.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gcran.org पर जाकर सभी विविरण प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस में भू-विज्ञान विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...