रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को होगी। बिशप सीमांत  तिर्की, प्राचार्या प्रो इलानी पूर्ति और विभाग की समन्वयक प्रो आशा रानी केरकेट्टा सहित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। इसमें विभिन्न राज्यों से आईं फिल्मों की प्रस्तुति की जाएगी और फिल्म निर्माताओं के साथ विशेष सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से कॉलेज के आर्ट्स एवं कॉमर्स ब्लॉक, सभागार में आयोजित है। महोत्सव में जिन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें लघु फिल्म- लॉटरी (निर्देशक कुमार संसार), म्यूजिक वीडियो- सरना खून, दारे लातर (निर्देशक सृष्टि मरांडी), हाउ अ विलेज इन महाराष्ट्र, तेरी उम्मीद (निर्देशक सृष्टि मरांडी), प्रीत...