गिरडीह, जून 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन झारखंड प्रदेश की ओर से आयोजित होनेवाले सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर शनिवार को जमुआ स्थित पंच मंदिर परिसर में केंद्र समिति, प्रांत समिति और जिला समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिला अध्यक्ष बासुदेव पंडा ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम 22 नवंबर की सुबह 9 बजे किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, समाज के लोगों की भागीदारी और सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज पंडा, केंद्रीय सचिव नरेश पंडा, प्रांत उपाध्यक्ष जगदीश भारती, प्रांत महासच...