वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव के दूसरे रविवार को दिन गोपाल मंदिर में पुष्टि ध्वजारोहण हुआ। पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज ने युवराज प्रियेंदु बाबा, रूपमंजरी राजा बेटी और छोटी बेटी के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मौजूद वैष्णवों ने 'भक्ति का डंका भारत में बजाया श्रीमहाप्रभु जी ने' गीत का समवेत गायन किया। अग्रसेन महाजनी विद्यालय के स्काउट्स ने विभिन्न वाद्य यंत्र बजाते हुए मंदिर चौक में फेरी लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में ही मोतियाबिंद की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। शंकरा आई हॉस्पिटल, श्रीमुकुंद गोपाल सेवा संस्थान और रोटरी क्लब वाराणसी इलीट ने शिविर में सहयोग किया। इसमें 140 लोगों का नेत्र परीक्षण कर 28 को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...