गोस्वामी मठ हरसिंगपुर में जन सहयोग से किया गया नल जल योजना को चालू
समस्तीपुर, जून 5 -- सरायरंजन। प्रखंड के नौआचक पंचायत अंतर्गत गोस्वामी मठ हरसिंगपुर स्थित वार्ड 12 में नल जल योजना के लिए लगाए गए समरसेबल पंप के खराब हो जाने से जलापूर्ति ठप था। यहां मोटर का स्टार्टर खराब हो गया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी। वहीं विगत मंगलवार को पंचायत भवन पर आयोजित सहयोग शिविर में भी इस मुद्दे को उठाया गया पर परिणाम शून्य निकला। जलापूर्ति से वंचित ग्रामीणों ने विवश होकर राशि इकट्ठा कर निजी ऑपरेटर के सहयोग से गुरुवार को मोटर का स्टार्टर ठीक कराया। इसके बाद जलापूर्ति सुचारू हो पाया। ग्रामीणों में पीएचईडी की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.