चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। साहित्यकार एवं लेखक रामगणेश पांडेय की गोस्वामी तुलसीदास जन्मभूमि: शोध समीक्षा पुस्तक के छठवें संस्करण का लोकार्पण तुलसी जन्मस्थली राजापुर स्थित मानस मंदिर में हुआ। प्रयागराज से आए ज्योतिषाचार्य डा प्रकाश द्विवेदी मनुज ने विधि-विधान के साथ पुस्तक का विमोचन किया।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि शोधपरक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण कृति है। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि को लेकर वर्षों से चल रहे विमर्श के बीच यह पुस्तक प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर स्पष्टता प्रदान करती है। निश्चित तौर पर शोधार्थियों के लिए यह पुस्तक मार्गदर्शक सिद्ध होगी। पुस्तक के लेखक तुलसी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक रामगणेश पांडेय ने कहा कि पुस्तक को तैयार करने में उन्होंने कई वर्ष तक विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.