लोहरदगा, अगस्त 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद शिवशंकर सिंह, संकुल प्रमुख संजीव कुमार झा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय द्वारा किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के भक्ति काल की रामभक्ति शाखा के सिरमौर कवि थे। उनका संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम की भक्ति, समाज में समन्वय स्थापित करने और लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका रचित साहित्य आज भी संपूर्ण समाज को मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। स्कूली बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तुलसीदास जी के जीवन एवं रचनाओं पर आधारित मनमोहक कविताएं, मधुर गीत और सुंद...