चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट से शुरु होकर विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए निकली 84 कोसी मंदाकिनी गंगा की पद यात्रा गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों संतों के साथ ही श्रद्धालु भी शामिल रहे। श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य यात्रा के दौरान देखने को मिला। तुलसी जन्म कुटीर पहुंचने पर यात्रा में चल रहे संतों का लोगों ने स्वागत किया।समाजसेवी मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में लोगों ने पुष्पवर्षा की। माल्यार्पण के साथ जयघोष लगाए गए। भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा की अगुवाई महंत गोविंददास महाराज कर रहे है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की 84 कोसीय परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और लोककल्याण का महापर्व है। परिक्रमा का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.