बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि गोसेवा सुशासन का आधार है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को मानवीय व सामाजिक दायित्व मानकर काम कर रही है। साथ ही, शंकराचार्य की ओर से लगाए गए आरोपों को भी उन्होंने द्वेषपूर्ण बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 16 लाख से अधिक गोवंश की देखभाल की जा रही है। सरकार द्वारा प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन की दर से भरण-पोषण राशि दी जा रही है। पारदर्शिता के लिए 5,446 गोशालाओं में 7,592 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.67 लाख से अधिक गोवंश पशुपालकों को सौंपे गए हैं, जिससे उनकी आय म...