गोसेवा संकल्प यात्रा लेकर आज आएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
बलरामपुर, जुलाई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। 81 दिवसीय यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पहली बार बलरामपुर आगमन हो रहा है। वह गो माता को राष्ट्र माता व राज्य माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ यात्रा निकाल रहे हैं। उनके प्रवास को लेकर जिले के सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है। यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के देवीपाटन मंडल संयोजक मृगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शंकराचार्य 14 जुलाई की शाम तुलसीपुर पहुंचेंगे, जहां देवीपाटन स्थित मिलन होटल में उनका रात्रि विश्राम होगा। 15 जुलाई की सुबह वह गैसड़ी के लिए रवाना होंगे। वहां के कार्यक्रम के बाद करीब 11 बजे बलरामपुर नगर स्थित आरआर पैलेस पहुंचेंगे। जहां पर शंकराचार्य गो-माता को राष्ट्र माता घोषित कराने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.