मेरठ, जनवरी 23 -- गांव नंगलाताशी में गो सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूटी सवार युवक को मांस के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। गोसेवा दल गोला नगला, सोनू उपाध्याय, लोकेंद्र चौधरी, बलराम संयम शर्मा ने गुरुवार देर शाम गांव नंगलाताशी कृष्णा नगर कॉलोनी में घूमते हुए स्कूटी सवार एक युवक को शक होने पर दबोच लिया। उसकी स्कूटी पर कट्टा रखा था। गोसेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कट्टे से करीब 15 से 20 किलो मांस बरामद किया। कार्यकर्ताओं ने गाय का मांस बेचने का आरोप लगाते हुए युवक की पिटाई की और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ता युवक और मांस को लेकर कंकरखेड़ा थाने पर पहुंचे और आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पुलिस से की। उधर, गांव नंगलाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.