पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। उप्र गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने जनपद भ्रमण के दौरान गौ आश्रय स्थल देवीपुरा, पकड़िया नौगवां, खाईखेड़ा, बसन्तापुर गौशाला का निरीक्षण किया। देवीपुरा गौ आश्रय स्थल में किये जा रहे नवाचार की प्रशंसा की। गांधी सभागार में उन्होंने जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक लेकर अफसरों को निर्देश दिए। बैठक में गौ सेवा आयोग के सदस्य ने निर्देशित किया कि समस्त गौ आश्रय स्थलों की स्वच्छता तथा भरण पोषण के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर एवं स्वच्छ पानी आदि देने के समय निर्धारित किया जाये और भूसा, हरा चारा चोकर आदि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। समस्त गौ आश्रय स्थलों में गोबर, गौमूत्र आदि के प्रयोग से स्वावलम्बी बनाया जाये, हरे चारा उगाने वाले किसानों से एमओयू कराकर गौ आश्रय स्थलों में हरा चा...