गोसेवा आयोग के सदस्य ने किया ऐंच की गोशाला का निरीक्षण
मथुरा, जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने तहसील छाता के ग्राम ऐंच स्थित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंश को विभिन्न बीमारियों से बचाव के दिशा-निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य ने गोशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि वर्षा से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। गोवंश की सेवा और संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने गोशाला में संचालित व्यवस्थाओं, रख-रखाव और गोवंशों की देखभाल की स्थिति का गहनता से जायजा लिया तथा शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरा-चारा, भूसा भंडारण और पोषण की उपलब्धता की जानकारी ली। कर्मचारियों से गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.