लखनऊ, मार्च 27 -- गोसाईगंज,(लखनऊ) संवाददाता। राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को गोसाईगंज में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा कस्बा रामभक्ति में डूब गया। कस्बे के मातान टोला स्थित माता चतुर्भुजी मंदिर प्रांगण से निकली यह शोभा यात्रा बस स्टॉप स्थित श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की आरती कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। डीजे की धुनों पर थिरकते रामभक्तों और जय श्रीराम के जयघोष से कस्बे का माहौल पूरी तरह रममय हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारों का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा, गोसाईगंज चेयरमैन निखिल मिश्रा, सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुधीर शर्मा, सत्यनारायण यादव, विश्वास मिश्रा, राजेश ...