भागलपुर, जनवरी 31 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोसाईं गांव निवासी सुमित कुमार ने साइंटिस्ट की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 29 प्राप्त करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में असिस्टेंट साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुमित कुमार की मां नूतन देवी वर्ष 2006 से 2016 तक सरपंच रहीं, जबकि उनके पिता सियाशरण यादव वर्ष 2016 से अब तक गोसाईं गांव के सरपंच हैं। सुमित की प्रारंभिक शिक्षा मारवाड़ी संस्थान बाल भारती नवगछिया (हिंदी माध्यम) से नर्सरी से सातवीं कक्षा तक हुई। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल नवगछिया से वर्ष 2007 में दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। वर्ष 2009 में उन्होंने महादेव सिंह महाविद्यालय, भागलपुर से विज्ञान संकाय में बारहवीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.