धनबाद, मार्च 1 -- गोसाईंडीह स्थित वृंदावन विहार के नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राधा गिरधारी माधव का भव्य प्रवेश समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ महामहोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं कीर्तन से हुई। इसके बाद अभिषेक, महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में हरे कृष्णा महामंत्र की ध्वनि गूंजती रही। महाआरती के उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रबंधक सुंदर गोविंद प्रभु ने बताया कि आज भगवान श्री राधा गिरधारी माधव अपने नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में विराजमान हुए हैं। धनबाद के सभी श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से इस प्रांगण का निर्माण संभव हो पाया है। अब यहां मुख्य मंदिर निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे यह स्थल आध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.