गोसाईंगंज से युवक लापता, हत्या की आशंका
लखनऊ, जून 26 -- गोसाईंगंज के सिठौली कलां गांव से एक युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के रिश्तेदार ने दो साथियों के साथ उसे शराब ठेके के पास से उठा लिया था। घटना के एक सप्ताह बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सिठौली कला गांव निवासी अभय राज ने 24 जून को गोसाईंगंज थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि छोटा भाई दीपक निजी वाहन चलाता था। वो 18 जून को गांव के बाहर एक शराब ठेके पर बैठा था। इसी बीच गांव के ही औसान का दामाद विशाल दो साथियों के साथ ठेके पर पहुंचा। उन लोगों ने दीपक को जबरन पकड़ लिया और अपने साथ लेकर चले गए। परिजनों ने दीपक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। वहीं पुलिस ने बड़े भाई अभयराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.