अंबेडकर नगर, जून 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आवागमन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए गोसाईंगंज से माहापारा होते हुए भीटी महरुआ मार्ग तक लगभग साढ़े 11 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। राज्य योजना के तहत साढ़े 24 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण के लिए पूर्व में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बीते दिनों शासन ने पीडब्लूडी विभाग से मार्ग की आगणन रिपोर्ट मांगा है। विभाग आगणन रिपोर्ट एक दो दिन में शासन को भेज देगा। शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही राशि उपलब्ध होते ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इससे लगभग चार लाख की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जिले में लोगों को सुचारू आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए सड़क के निर्माण के साथ ही मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। कई सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। जिसका लाभ लोगों को सुचारु आवाग...