लखनऊ, फरवरी 10 -- गोसाईगंज के फतेहपुर गांव में सड़क के गड्ढे ने सोमवार देर रात बाइक सतेंद्र यादव (34) की जान ले ली। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। युवक अपनी मौसेरी बहन की शादी से बाराबंकी से बाइक से लौट रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे है। जिससे युवक की बाइक गड्ढे में चली गई और बेकाबू होकर खंती में चली गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खंती में पड़े दोनों बाइक सवार को बाहर निकाला और उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। भमरौली, रसूलपुर टिकनियामऊ निवासी मनोहर लाल किसान है। पिता ने बताया कि उनके तीन बेटे है। बड़ा बेटा जितेंद्र, मझला बेटा सतेंद्र दूध का कारोबार करता है, छोटा बेटा अरविंद है। सोमवार को सतेंद्र अपने दोस्त विकास संग बाइक से बाराबंकी में मौसेरी बहन की शादी में गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.