गोसाईंगंज में कार पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, तहरीर दी
लखनऊ, मई 29 -- गोसाईगंज, संवाददाता। सुलतानपुर हाइवे पर गंगागंज के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने कार पर चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं चालक डंपर समेत फरार हो गया। गंगागंज निवासी इमरान अली ने बताया कि बकरीद पर गुरुवार शाम को पत्नी और बहन के साथ कार से गोसाईंगंज जा रहे थे। सुलतानपुर हाइवे पर गंगागंज जामा मस्जिद के पास विपरीत दिशा से मिट्टी लाद कर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार पर चढ़ाने का प्रयास किया। हादसे में कार सवार उनका परिवार काफी डर गया। पीड़ित ने पुलिस को डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.