गोसाईंगंज पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव
लखनऊ, जून 27 -- गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के रायपुर गांव में माइनर पर बने पुल के अर्धनग्न व्यक्ति का शव मिला, जिसके मुंह और एक हाथ पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा रजनीश यादव ने बताया कि मृतक लोवर पहने था। ऊपर के हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।
लापता किशोरी का शव तालाब में मिला गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के सराय करौरा वार्ड में लापता किशोरी का शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सीतापुर सुभाष नगर की आम्रपाली (16) अपनी बुआ लक्ष्मी देवी के किराए के घर सराय करौरा में कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.