अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने शनिवार को गोसाईगंज के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक शारदेन्दु दुबे और थाने पर तैनात एक आरक्षी अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच शुरू कराई है। पुलिस कार्यालय की ओर से दोनों के निलंबन के पीछे वजह अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को बताया गया है। हालांकि क्षेत्रीय लोग भूमि विवाद के मामलों में थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका को कारण बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मामला चाहे थाना क्षेत्र के काजीपुर गाडर में भूमि विवाद को लेकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का हो अथवा अन्य भूमि विवाद का। सभी में एक पक्ष का पुलिस को संरक्षण रहा। इतना ही नहीं महबूबगंज डाकघर में हुए गबन के मामले में भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई। कई मा...