गोसांग गांव के मजदूर की हरियाणा में मौत
गढ़वा, जुलाई 25 -- गोसांग गांव के मजदूर की हरियाणा में मौत कांडी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत गोसांग गांव के पखनाहा टोला निवासी रामप्रवेश चौधरी के लगभग 35 वर्षीय सुदामा चौधरी की हरियाणा के गुरुग्राम में मौत हो गई। शुक्रवार को शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुदामा मई माह में खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय हरि साह के पुत्र ध्रुव प्रसाद के ठीकेदारी में काम करने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम गया था। घटना के संबंध में गांव के ही राकेश चौधरी ने बताया कि सुदामा के रूम से महज 20 मीटर की दूरी पर वह भी रहता था। घटना की रात सुदामा से उसकी बात भी हुई थी। दूसरे दिन सुबह ड्यूटी नहीं आने पर रूम में देखने पर फंदे के साथ सुदामा मृत अवस्था में बिस्तर पर बैठा हुआ था। उसके बाद उसकी जानकारी परिजनों को दी। कंपनी के लोग व ठेकेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.