महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को निचलौल क्षेत्र के जिला गोसदन मधवलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान गोसदन की आय बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। गोसदन में पशुओं की सुविधा का इंतजाम परखा। डीएम ने परिसर की साफ सफाई, भूसा चारा, वर्मी कंपोस्ट निर्माण की स्थिति आदि देखी। साफ-सफाई और बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। डीएम ने गोसदन की भूमि पर मत्स्य पालन आदि के जरिए आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने परिसर में बांस और कटहल के पौधे रोपित कराने का निर्देश दिया। कहा कि इससे गोसदन की आय बढ़ाई जा सकती है। अस्थायी गौसेवकों ने तीन महीने से नहीं मिल रहे मानदेय का भुगतान कराने और मानदेय बढ़ाने की भी मांग रखी। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, बीडीओ शमां सिंह, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.