शामली, जून 29 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव गोसगढ़ में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक के कुल 101 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही ग्रामीणों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विद्यालय के बच्चों की बुलावा टोली भी बनाई गई, जिसने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगीता चौधरी ने किया।इस अवसर पर सुपरवाइजर प्रदीप कुमार, प्रधानाध्यापक विवेक मलिक, आशा कार्यकर्ता रामवती व सुरेंद्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता शर्मा, सुनीता तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- गोसगढ़...