गोसंरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: महेश कुमार
संभल, जुलाई 7 -- कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार की गोसंरक्षण नीति एवं संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित व असहाय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और समुचित देखभाल के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। गोसेवा को सरकार प्रशासनिक दायित्व के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक उत्तरदायित्व मानते हुए योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय, चारा, पेयजल और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गो-आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए 5,446 गोशालाओं में 7,592 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.