शामली, अप्रैल 27 -- चौसाना। शिवसेना की शामली इकाई ने सोमवार को ऊन तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अर्चना शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंडल महासचिव बालिस्टर छांचियान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और क्षेत्र की गोशालाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि गोसंरक्षण के नाम पर समय-समय पर बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात संतोषजनक नहीं हैं। कई गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है, जिससे उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।मंडल यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र...