गोष्ठी में हर दिन योग करने का संदेश दिया
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, वंदना। केंद्रीय आर्य युवक परिषद ने मंगलवार को जीवन में योग की महत्ता पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान योग के लाभ बताते हुए जीवन में हर दिन योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया। वैदिक विदुषी श्रुति सेतिया ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला और ऊर्जावान बनता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी यह स्वीकार करता है कि योग अनेक जीवनशैली संबंधी समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।उन्होंने कहा कि योग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके लिए किसी विशेष साधन या स्थान की आवश्यकता नहीं होती। इसे हर आयु का व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार अपना सकता है। मुख्य अतिथि कृष्णा पाहुजा और अध्यक्ष राजश्री यादव ने भी योग की महत्ता पर विचार रखे। परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.