गोष्ठी में व्यापारियों को दिया गया सुरक्षा का आश्वासन
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम व सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्टी आयोजित कर सुरक्षा संबंधित सुझावों का आदान प्रदान किया गया। एसपी क्राइम ने गोष्टी में व्यापारियों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक कर विभिन्न हेल्पलाइनों की जानकारी दी।शुक्रवार को एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएफओ, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, शहर क्षेत्र के थाना प्रभारियों, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम द्वारा व्यापारियों से सुझाव एवं प्रतिपुष्टि प्राप्त की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.