मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को आत्मा के उपपरियोजना निदेशक विनोद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. शमशेर सिंह, बीएओ अभिषेक कुमार, आत्मा की कविता कुमारी ने कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को गेहूं एवं मक्के की वैज्ञानिक तरीके से खेती के साथ फसल विविधीकरण एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को लीची एवं अन्य फलदार फसल, सब्जी उत्पादन, मछलीपालन, मुर्गीपालन एवं बत्तख पालन के संबंध में बताया गया। फसलों में लगने वाले कीट एवं व्याधियों की पहचान, रोकथाम तथा उचित कीट-व्याधि प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की अपील की। क...