गोष्ठी में विशेषज्ञों ने पशुपालकों की टिए महत्वपूर्ण टिप्स
मेरठ, अप्रैल 30 -- कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर के तत्वावधान में अंदावली गांव में पशुपालक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने पशुपालकों को जागरुकता करते हुए पशुओं के रखरखाव और खानपान की जानकारी दी। गोष्ठी में पशुधन उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. सोनिका ग्रेवाल ने पशुपालकों को संतुलित पशु आहार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं में बांझपन की समस्या और उसके समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं में बांझपन की समस्या पशुपालकों के लिए एक गंभीर आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। समय पर पहचान और उपचार से इस समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने बांझपन के प्रमुख कारणों में खनिज तत्वों की कमी, पशुओं का हीट में न आना, गर्भाशय संक्रमण और हार्मोनल असंतुलन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.