जौनपुर, अप्रैल 1 -- बरसठी। धनीपुर गांव स्थित कैप्टन उदय भान सिंह के आवास पर सोमवार को महाराणा प्रताप और उनके वंश के संघर्ष की चर्चा विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन रायबरेली, सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्हे विश्व का प्रथम लोकतंत्र से चुना हुआ राजा बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं, बच्चों विशेषकर नारी शक्ति की उपस्थिति गोष्ठी के विषय को अगली पीढ़ी तक ले जाने में सहायक होगी। गोष्ठी का संचालन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक विनय कुमार सिंह, विद्यासागर तिवारी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.