गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन की ओर से भव्य श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। मेजर जनरल रणजीत सिंह व फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, विनम्रता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय संगम था। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक विद्वान, समाजसेवी और दूरदर्शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.