गोष्ठी में भगत सिंह को किया नमन
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने पानदरीबा स्थित कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों और दवा प्रतिनिधियों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। गोष्ठी में बीरेंद्र धूसिया ने भगत सिंह के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संयुक्त सचिव विनोद कुमार गौतम ने कहा कि भगत सिंह ने नौजवान भारत सभा और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। इस अवसर पर राज्य कमेटी के संयुक्त सचिव बलवीर सिंह, मोहित शर्मा, विक्रम सिंह, आकाश गुप्ता, धीरज शर्मा, महेंद्र पाल सिंह, आशीष माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.