गोष्ठी में बच्चों के शिक्षा व संस्कार पर जोर
चाईबासा, अप्रैल 29 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन नामांकित विद्यार्थियों के अभिभावकों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की कार्यप्रणाली से अभिभावकों को अवगत कराना और बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा। गोष्ठी में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यालय के अनुशासन, समय-सारणी एवं ड्रेस कोड की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नए सत्र में संचालित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन ने विद्या भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.