गोष्ठी में पॉक्सो व पॉश एक्ट की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- बंदरा। बरियारपुर में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम, मुजफ्फरपुर तथा एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में पॉक्सो एक्ट, पॉश एक्ट एवं माहवारी स्वच्छता को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें नूनफारा पंचायत की 40 किशोरी, 20 महिलाएं तथा 10 पुरुषों ने भाग लिया। अरविंद कुमार जिला समन्वयक एक्शन एड ने प्रतिभागियों को पॉक्सो एवं पॉश एक्ट की जानकारी दी। ज्योति कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर की गतिविधि, महिलाओं पर होने वाली हिंसा व उसके रोकथाम पर चर्चा की। रजनीश कुमार ने बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 40 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। गोष्ठी में राजगीर कुमार, मानवाधिकार रक्षक रामसुंदर राम, राकेश कुमार, रामचंद्र दास, चंदन कुमार, कुमारी आरती, विकास मित्र, सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी आदि थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.