गोष्ठी में नई शिक्षा नीति एंव रोजगार के प्रति काराया अवगत
रामपुर, मार्च 21 -- वर्तमान सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन में नई शिक्षा नीति एवं रोजगार विषय पर शनिवार को एक गोष्ठी हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल, विशिष्ट अतिथि मोहन लाल सैनी एवं हरीश चन्द्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल शिक्षा तथा रोजगारपरक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम मे जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद के सेवायोजन कार्यालय के अधिकारीगण, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.