लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था ने दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर ब्लाकों पर बैठक की। बैठक के बाद दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बैठक में बताया गया कि दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर अब तक 150 से ज्यादा प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। इसमें दिव्यांगों के आवास व मूलभूत सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने दिव्यांगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया किदिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अधिकारी उनकी समस्याओं को समझेंगे और निराकरण कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.