मेरठ, फरवरी 1 -- परीक्षितगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गांव धनपुरा के पंचायत घर पर जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक के तत्वावधान में गोष्ठी हुई। इसमें जैविक खेती करने के गुर बताए गए। वहीं, उसका लाभ भी बताया गया। ग्राम प्रधान संजू सैनी के संयोजन मे हुई किसान गोष्ठी में बागवानी को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उदेश्य से विशेष अनुदान व प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। योजना के तहत पात्र किसानों को जैविक खेती अपनाने हेतु बीज, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक, पौधरोपण, सामग्री और आवश्यक कृषि उपकरणों पर अनुदान मिलेगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रभारी विनित कुमार, हितेष कुमार, अंशी, अरूण, अंकुर, पिंटू, अंकित, बिजेन्द्र, रामनिवास, कांति देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.