फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर। वाटरएड इंडिया द्वारा जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता तथा स्वच्छता विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर की। बताया कि वाटरएड गत कई वर्षों से जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है। कई तालाबों का पुनरुद्धार कराया गया है तथा समुदाय स्तर पर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए कुओं के माध्यम से संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर डीपीआरओ रामशंकर वर्मा, ज्ञान तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, राजमुनि यादव, स्वाति अवस्थी, प्रवीण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.