अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। नायाब अब्बासी डिग्री कालिज में मिशन शक्ति के विशेष अभियान के द्वितीय चरण के तहत आयोजित गोष्ठी में गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के जीवन चरित्र पर छात्र-छात्राओं संग प्रवक्ताओं ने विचार रखे। छात्राओं ने कहा कि हमारे देश की वीरांगनाओ ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को गुलामी से मुक्त कराकर स्वतंत्रता दिलाई। रानी लक्ष्मी बाई, रजिया सुल्तान, झलकारी बाई जैसी महान महिलाओं का संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। चीफ प्रॉक्टर डॉ.महताब अमरोहवी ने हिन्दी, उर्दू की महिला कवयित्रियों/शायरात के विषय में कहा कि जब कोई महिला रचना लिखती है तो संवेदनशीलता, ममता, स्नेह, देश प्रेम और जीवन के अन्य पक्ष प्रदर्शित होते हैं। प्राचार्या डॉ.लुबना हामिद ने कहा कि महिला शक्ति ने हर युग में अपना जीवन त्याग और बल...