मेरठ, दिसम्बर 10 -- दौराला। चंबल फर्टिलाइजर्स के तत्वावधान में अंदावली गांव में मंगलवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञों ने वर्तमान समय में खेती में फसल उत्पादन लागत में आ रही वृद्धि और उत्पादन में गिरावट की जानकारी दी। किसानों को उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए और फसल सिंचाई तथा मृदा संरक्षण के बारे में बताया। उत्तम रिसर्च कोर्डिनेटर रवि कुमार ने बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के लिए एकीकृत खेती के महत्व पर किसानों को जागरूक करना रहा था। 120 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने मुख्य फसलों गन्ना, धान, आलू और गेहूं की फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक जैसे बीज उपचार, जैविक खादों, समंवित कीट-रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.