जौनपुर, फरवरी 10 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विभाग की ओर से सोंधी ब्लाक सभागार में सोमवार को रबी कृषि निवेश मेला और किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। एडीओ कृषि धर्मेन्द्र कुमार सरोज ने किसान सम्मान निधि योजना, पारदर्शी किसान सेवा पंजीकरण, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान सुविधा तथा फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बीटीएम शमशाद अंसारी ने गेहूं की उन्नत खेती की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए लाइन से बुवाई की विधि समझाई। कहा कि इस विधि से उत्पादन बढ़ता है और लागत में भी कमी आती है। कृषि निवेश मेले में वीडर, सोलर झटका मशीन, सीडर, वाटर प...