इटावा औरैया, मार्च 6 -- ब्लॉक प्रसार परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय आत्मा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को कृषि की नई तकनीकों, उन्नत बीजों और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जैविक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इसके साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं, अनु...