फतेहपुर, जून 2 -- थरियांव। कृषि विज्ञान केंद्र में खेत बचाओ अभियान के दूसरे दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेत बचाने के टिप्स देकर जागरुक किया। साथ ही खेतों में होने वाले नुकसान से बचाव की भी जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी डा.साधना वैश ने किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि खेत बचाओ अभियान के तहत हरी खाद की बुआई जरूर करे। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है जिसके कारण मानव स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि खेती भी प्रभावित होती है साथ ही मृदा स्वास्थ्य भी खतरे में है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक चलेगा खेत बचाओ अभियान कहा कि जब खेत का स्वास्थ्य सही रहेगा तभी हम भी स्वस्थ्य रहेंगे, अपील करते हुए कहा कि खेत में उपस्थित पोषक तत्वों का स्तर जानने के लिए मृदा न...