गोष्ठी: शिक्षक हो या अभिभावक, सभी का बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव जरूरी
गया, मई 30 -- जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को होने वाली पीटीएम को लेकर स्कूलों से लेकर अभिभावकों में विशेष तैयारी की। गर्मी के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद रहने के कारण पीटीएम की तैयारी में शिक्षकों को काफी सहूलियत हुई। किसी विद्यालय में सुबह तो किसी में 10 बजे के बाद बैठक हुई। बैठक में महिला अभिभावकों की संख्या अधिक रही। इस बार की बैठक का मुख्य थीम 'मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय 'रहा। बैठक में अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। विद्यालय में रहन-सहन के साथ होमवर्क के बारे में जाना। कहा कि अभिभावक हो या शिक्षक, सभी का बच्चों से भावानात्मक लगाव जरूरी है। लगाव से बच्चों को पढ़ाई के साथ हर दिन विद्यालय जाने की इच्छा होती है। शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.