साहिबगंज, मई 25 -- साहिबगंज। कौशल्या ज्योति ट्रस्ट व राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज की ओर से संयुक्त रूप से सोमवार को कॉलेज परिसर में युवा और नागरिक शिष्टाचार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में वक्ताओं के विचार मौके पर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ,कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी, नेत्र चिकित्सक डॉ राजकुमार एवं गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ देवव्रत ने कहा कि पंच परिवर्तन यानी कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से हम लोग समाज में परिवर्तन ला सकते हैं । आज के युवाओं के ऊपर कल के समृद्ध भारत का भविष्य है । यदि आप शिष्टाचार का पालन करेंगे तो परिश्रमी व ईमानदार बनेंगे । पूर...