भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर। श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को 5वां श्री श्याम अमृत महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव गर्ग राज ने बताया कि सुबह 8 बजे गोशाला प्रांगण से श्री श्याम पालकी एवं निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल देवी बाबू धर्मशाला में पहुंचकर संपन्न होगी। शाम 4 बजे से देवी बाबू धर्मशाला में श्री श्याम बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में ट्रस्ट के सदस्य नीरज कुमार, आतिशे जैन, पंकज कानोडिया, प्रदीप शिवानीवाला, विकाश गुप्ता, सिंपल देवी, सरिता गर्ग, रूबी बाजोरिया, कृति गर्ग, राधिका झुनझुनवाला, सविता टिबरेवाल आदि जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...