भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। गोशाला की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को गोशाला अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी सदर के प्रतिनिधि अरविंद कुमार और राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया। सभी की सर्वसम्मति से गिरधारी केजरीवाल को महामंत्री चुना गया। वहीं सत्यनारायण पोद्दार को उपाध्यक्ष और अतुल ढांढानिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर कार्यकारिणी सदस्य रोहित बाजोरिया, घनश्याम कोटरीवाला, सज्जन किशोरपुरिया, शरद सलारपुरिया, प्रो. पवन पोद्दार, रोहित झुनझुनवाला और अभिषेक डालमिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.